प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी क्षेत्र में फर्जी परचेज ऑर्डर जारी कर एक फैक्टरी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को चंदन कौचर पुत्र सुरेश कौचर निवासी ज्वालापुर हरिद्वार ने थाना पथरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों द्वारा उनकी कंपनी के नाम से फर्जी परचेज ऑर्डर जारी कर धोखाधड़ी की गई जिससे उनकी फैक्टरी को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर 10 जून 2026 को मुख्य आरोपी कुलदीप कुमार पाण्डेय पुत्र संजीव कुमार निवासी गली नंबर-6 कमलानगर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा फर्जी परचेज ऑर्डर के माध्यम से धोखाधड़ी कर फैक्टरी को लाखों रुपये की क्षति पहुंचाई गई थी। मामले की जांच जारी है और आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक विपिन कुमार कांस्टेबल दीपक चौधरी कांस्टेबल जयपाल चौहान
Spread the love