Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को लक्सरी गांव में झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में जावेद पुत्र शमसाद निवासी लक्सरी वार्ड-5 थाना लक्सर ने शिकायत दी कि समीर उर्फ आशु सहित पांच लोगों ने एक राय होकर उसके घर में घुसकर उसके तथा उसके माता-पिता पर जान से मारने की नीयत से फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। प्रभारी कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में गठित टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 10 जून 2026 को आरोपी समीर उर्फ आशु पुत्र रहीश निवासी लक्सरी थाना लक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी अपने भाई के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान उपनिरीक्षक विपिन कुमार हेड कांस्टेबल शमशेर खां होमगार्ड प्रदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp