प्रदीप कुमार
पीपलकोटी-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत चमोली पुलिस ने चलती कार में हुड़दंग और उपद्रव मचाने वाले छह युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी पीपलकोटी को सूचना मिली कि ज्योतिर्मठ से चमोली की ओर आ रही एक अर्टिगा कार (एचआर 54एफ 3090) में सवार कुछ युवक रास्ते में लगातार हुड़दंग कर रहे हैं और शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पीपलकोटी उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा बाजार पीपलकोटी क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन की जांच करने पर उसमें छह युवक सवार पाए गए जो सार्वजनिक स्थान पर अनुचित व्यवहार कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले सभी छह युवकों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने युवकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की शांत वादियों धार्मिक स्थलों और यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग उपद्रव या अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Spread the love