प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के FoSTaC (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानंद जोशी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जनपद के लगभग 750 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के तहत 9 जून 10 जून और 11 जून 2026 को हरिद्वार क्षेत्र में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए जिनमें बड़ी संख्या में फूड वेंडर्स ने प्रतिभाग किया। अभियान के अगले चरण में 13 जून से 15 जून 2026 तक विभिन्न स्थानों पर शेष विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक बैच में लगभग 50-50 विक्रेताओं को शामिल कर उन्हें खाद्य स्वच्छता सुरक्षित भोजन निर्माण साफ-सफाई व्यक्तिगत स्वच्छता तथा ग्राहक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने स्वच्छ पानी के उपयोग कचरा प्रबंधन साफ बर्तनों के प्रयोग तथा कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2006 के अंतर्गत पंजीकरण एवं लाइसेंस की अनिवार्यता तथा संबंधित नियमों की भी जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को अधिक जिम्मेदार जागरूक और प्रशिक्षित बनाना है ताकि खाद्य सुरक्षा मानकों का बेहतर पालन सुनिश्चित किया जा सके।
Spread the love