Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद हरिद्वार के सभी विकास खंडों बहादराबाद लक्सर खानपुर रुड़की भगवानपुर एवं नारसन में व्यापक स्तर पर जन-कल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना रहा। शिविरों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कृषि यंत्रीकरण मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राकृतिक खेती प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पोषण अभियान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आंगनबाड़ी सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जनपदभर में आयोजित शिविरों में कुल 2125 लोगों ने प्रतिभाग किया। 88 लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया तथा 988 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविरों में समाज कल्याण कृषि खाद्य आपूर्ति लोक निर्माण विभाग वन विभाग पंचायती राज सहकारिता आंगनबाड़ी आशा पशुपालन उद्यान एवं श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभ भी वितरित किए गए। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ग्राम स्तरीय संगठनों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बहादराबाद विकास खंड खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंजीकरण किया गया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी एवं खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 20 बालिकाओं को किशोरी किट तथा दो गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी वितरित की गई। इसके अलावा गोद भराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बहादराबाद शिविर में 368 लोगों ने प्रतिभाग किया। 17 विभागों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं तथा लगभग 245 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ एवं जानकारी उपलब्ध कराई गई। लक्सर विकास खंड उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता तथा ग्राम प्रमुख डॉ.हर्ष कुमार दौलत उपस्थित रहे। शिविर में तहसील स्तर के अधिकांश विभागों ने भाग लिया। ग्रामोत्थान योजना के अंतर्गत सीएलएफ समूह की पांच महिलाओं को फूड वैन संचालन के लिए छह लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पांच महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। बाल विकास विभाग द्वारा पांच महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। खानपुर विकास खंड खानपुर में आयोजित शिविर में 233 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा नौ विभागों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान 28 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। शिविर में किसानों श्रमिकों एवं आमजन को कृषि रोजगार सामाजिक सुरक्षा और खाद्य योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र पंजीकरण एवं अन्य सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई गईं। रुड़की विकास खंड
ब्लॉक प्रमुख लुबना राव की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में डिजिटल सेवाएं बैंकिंग योजनाएं आयुष्मान कार्ड तथा अन्य जनसेवाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। समाज कल्याण विभाग द्वारा गरीब परिवारों की पांच बालिकाओं को विवाह सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। शिविर में कृषि पंचायती राज समाज कल्याण उद्यान श्रम खाद्य आपूर्ति पशुपालन लोक निर्माण सहकारिता आंगनवाड़ी और वन विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सक्रिय सहभागिता की। नारसन विकास खंड
नारसन में आयोजित शिविर में 340 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा 15 विभागों द्वारा विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। लगभग 190 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी बैंक प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। भगवानपुर विकास खंड
खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को आवास की चाबियां वितरित की गईं। पशुपालन विभाग द्वारा तीन लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा बाल विकास विभाग द्वारा पांच महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। शिविर के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित इन जन-कल्याण शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp