प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। रविवार को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने प्रताप इंटर कॉलेज बालिका राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था निगरानी प्रणाली परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने बौराड़ी स्थित जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी टिहरी कमलेश मेहता सहित संबंधित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
Spread the love