प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में बीएलओ कविता पाल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के आवास पहुंचीं जहां उन्होंने गणना प्रपत्र भरकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपदवासियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने और गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी पात्र मतदाताओं का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान बीएलओ कविता पाल सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल तथा स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.संतोष कुमार चमोला भी उपस्थित रहे।
Spread the love