प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पथरी द्वारा गठित पुलिस टीमों को क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों एवं अवैध शराब कारोबारियों पर नजर रखने तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत लिंक रोड हाईवे चक रोड तथा गांव-कस्बों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 13 जून 2026 को चेकिंग के दौरान थाना पथरी पुलिस ने फेरूपुर तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 54 पाउच मसालेदार देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम फेरूपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 54 पाउच मसालेदार देशी शराब जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम कांस्टेबल जयपाल चौहान कांस्टेबल कान्ति राम शर्मा
Spread the love