Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। 12/13 जून 2026 की रात्रि को पुलिस टीम सर्वानंद घाट पार्किंग क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पार्किंग के पीछे स्थित खाली प्लॉट से झुग्गी बस्ती की ओर जाते समय पुलिस टीम की टॉर्च की रोशनी में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह अपने पास रखा बैग लेकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से पत्तीदार पदार्थ बरामद हुआ। जांच और वजन करने पर बरामद पदार्थ 7.966 किलोग्राम अवैध गांजा निकला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रमोद साहनी पुत्र रामबिलास साहनी निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला कांवली रोड कोतवाली नगर देहरादून तथा हाल निवासी बंगाली बस्ती मोतीचूर थाना रायवाला जनपद देहरादून बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद 7.966 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले से जुड़े अन्य संभावित तस्करों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने कहा कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम कुन्दन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार उपनिरीक्षक नवीन नेगी कांस्टेबल सन्दीप रावत कांस्टेबल पवनीश कवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp