Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार-2026 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपदभर में अवैध शराब मादक पदार्थों जुआ-सट्टा तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 12 जून 2026 को गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान दीप स्कूल के पास घेर बहादराबाद क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू चौहान पुत्र स्वर्गीय लोतीराम निवासी दीप पब्लिक स्कूल के पास कस्बा बहादराबाद कोतवाली बहादराबाद जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 क्वार्टर रॉयल स्टैग व्हिस्की 12 क्वार्टर आईबी व्हिस्की तथा 2 हाफ आईबी व्हिस्की बरामद की हैं। बरामद शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम उपनिरीक्षक विकास रावत कांस्टेबल पंकज बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp