Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में 12/13 जून 2026 की रात्रि को कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के धंधे में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में बागेश्वर पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम अलीपुरा थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर हाल निवासी सोमपाल का मकान राजीव नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार शामिल है। उसके कब्जे से 28 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। दूसरा आरोपी कमल पुत्र रामपाल कश्यप निवासी टंकी नंबर-6 मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार है। उसके कब्जे से 48 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। तीसरा आरोपी राज चौरसिया पुत्र संदीप चौरसिया निवासी सुभाष नगर थाना ज्वालापुर हरिद्वार है। उसके कब्जे से 23 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। पुलिस टीम में शामिल रहे कुन्दन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल शूरवीर सिंह, आनन्द तोमर एवं जसवीर चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp