प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए टिहरी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपदभर में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा से पूर्व नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित थानाध्यक्षों परीक्षा केंद्र सुरक्षा प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टिहरी पुलिस द्वारा परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा होटल ढाबों लॉज गेस्ट हाउस और कोचिंग संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि परीक्षा को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को समय रहते रोका जा सके। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। एसएसपी श्वेता चौबे ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने नकल कराने अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टिहरी पुलिस ने अभ्यर्थियों और आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि परीक्षा से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों को सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराना तथा चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। जनपद में पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से UKSSSC परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर निगरानी और सुरक्षा अभियान जारी है।
Spread the love