हरिद्वार में एकदिवसीय निःशुल्क जल प्याऊ का सफल आयोजन: हरिद्वार प्रशासन की जनसेवा पहल
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी आवास कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर एक निःशुल्क एक दिवसीय जल प्याऊ का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। यह पहल भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों और स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।इस जनहितकारी कार्य को हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। इस एकदिवसीय व्यवस्था को स्थापित करने में सर्व अमित सिंह,शेखर चौधरी,पुष्पक कुमार,आकाश तिवारी अभिषेक सक्सेना,शाहरुख,अमित ममगाईं,नरेंद्र रावत,रविंद्र अधिकारी,अंकित कुमार,राहुल पांडे,सचिन कुमार और अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।यह निःशुल्क जल प्याऊ गर्मी के मौसम में यात्रियों और स्थानीय जनता के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करेगा। जिला प्रशासन की यह पहल जनसेवा और सामुदायिक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
