प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवरियाताल से बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर रास्ता भटक गए पांच पर्यटकों को DDRF और SDRF की संयुक्त रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित खोजकर नीचे पहुंचाया। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उनकी हालत सामान्य बताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार सुबह 6:10 बजे आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से साहिल कुमार द्वारा सूचना दी गई कि देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर पांच लोग रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही जिला आपदा परिचालन केंद्र ने तत्काल DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को मौके के लिए रवाना कर दिया। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान के दौरान सुबह 8:25 बजे कॉलर से दोबारा संपर्क स्थापित किया गया। इस दौरान पर्यटकों को रास्ते में दो स्थानीय लोग मिल गए थे। स्थानीय निवासी हिमांशु ने जानकारी दी कि भटके हुए पर्यटकों को स्यूंकुडी की ओर लाया जा रहा है। इसके बाद रेस्क्यू अभियान और तेज किया गया। सुबह 9:46 बजे DDRF के नरेन्द्र सिंह ने पुष्टि की कि DDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं तथा सभी पांच पर्यटक सुरक्षित मिल गए हैं। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें सुरक्षित नीचे लाने की कार्रवाई पूरी की। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उन्होंने ट्रेकिंग करने वाले लोगों को सलाह दी कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेक के दौरान स्थानीय गाइड की सहायता अवश्य लें तथा यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर प्राप्त करें। इससे किसी भी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग DDRF और SDRF की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार सतर्क और तैयार रहती हैं जिसके चलते समय पर कार्रवाई कर पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
Spread the love