प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 13 जून 2026 को धारीवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा भट्टी उपकरण बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रपाल पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम धारीवाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामदगी में 15 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी उपकरण शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार कांस्टेबल जयपाल चौहान कांस्टेबल कान्ति राम शर्मा तथा कांस्टेबल अनिल पंवार शामिल रहे।
Spread the love