प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग-जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने खलियाण बांगर क्षेत्र का दौरा कर दो दिन पूर्व हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाई जाए और नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मानसून सत्र शुरू होने वाला है इसलिए सभी विभागों को आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखनी होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेसीबी मशीनें राहत सामग्री चिकित्सा सुविधाएं और रेस्क्यू टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड में रहें ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों से भी मानसून के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति या संभावित खतरे की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Spread the love