प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा को शांतिपूर्ण निष्पक्ष पारदर्शी और पूरी तरह नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए टिहरी पुलिस ने व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रही। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नकल अथवा पेपर लीक जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी गई। परीक्षा की पूर्व संध्या पर जनपद के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पूरी रात सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल ढाबों लॉज गेस्ट हाउस धर्मशालाओं तथा अन्य संभावित ठहराव स्थलों की गहन जांच की गई। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास संचालित कोचिंग संस्थानों साइबर कैफे और अन्य संदिग्ध स्थानों का भी निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया ताकि परीक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। रविवार सुबह से ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करती रहीं और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देती रहीं। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह तथा संबंधित क्षेत्राधिकारी भी लगातार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश करने वाले सभी अभ्यर्थियों की निर्धारित मानकों के अनुसार सघन चेकिंग और स्क्रीनिंग की गई। केन्द्रों और उनके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से सतर्क निगरानी रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नकल अथवा परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास को तत्काल रोका जा सके। टिहरी पुलिस ने परीक्षा को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जनपद भर में रात्रिकालीन विशेष चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। होटल लॉज ढाबों गेस्ट हाउस और कोचिंग संस्थानों की सघन जांच की गई। परीक्षा केन्द्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। संवेदनशील केन्द्रों और क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके साथ ही साइबर माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर रखी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नकल पेपर लीक अथवा किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकल कराने अनुचित साधनों का उपयोग करने या परीक्षा प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टिहरी पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से परीक्षा को सुरक्षित निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और सजगता के साथ कार्य किया। पुलिस का कहना है कि नकलमुक्त परीक्षा निष्पक्ष चयन और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Spread the love