प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद को नशा मुक्त बनाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोतवाली गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले से संबंधित आरोपी मुकीम उर्फ लालू की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भगवानपुर चंदनपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकीम उर्फ लालू पुत्र जाफिर निवासी ग्राम भगवानपुर चंदापुर कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार हेड कांस्टेबल यूनूस बेग कांस्टेबल प्रभाकर तथा कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।
Spread the love