प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान लागू यातायात व्यवस्था में बाधा डालने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले ऑडी कार सवार तीन लोगों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ऑडी कार को सीज कर लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 14 जून 2026 को वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं वाहनों की भारी संख्या को देखते हुए यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई थी। देशरक्षक तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को निर्धारित मार्ग से बैरागी कैंप पार्किंग की ओर भेज रहे थे। इसी दौरान एक ऑडी कार वहां पहुंची। पुलिसकर्मियों द्वारा निर्धारित डायवर्जन मार्ग अपनाने का अनुरोध किए जाने पर वाहन में सवार दो पुरुष और एक महिला भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गाली-गलौज की तथा धक्का-मुक्की पर उतर आए। घटना के दौरान मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस और आमजन द्वारा समझाने के बावजूद संबंधित लोग धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। कोतवाली कनखल में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तत्पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वाहन को श्यामपुर क्षेत्र में रोक लिया और ऑडी कार संख्या CG08AM0001 को सीज कर दिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून की नजर में सभी समान हैं। चाहे कोई सामान्य व्यक्ति हो या लग्जरी वाहन में सवार कानून व्यवस्था में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी क्षतिज बाली पुत्र स्वर्गीय यशपाल बाली निवासी वाणी विहार उत्तम नगर नई दिल्ली क्षतिज बाली की पत्नी निवासी वाणी विहार उत्तम नगर नई दिल्ली संकेत बाली पुत्र स्वर्गीय यशपाल बाली निवासी वाणी विहार उत्तम नगर नई दिल्ली पुलिस कार्रवाई ऑडी कार संख्या CG08AM0001 सीज आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी।
Spread the love