Spread the love

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में डॉ.अंबेडकर जयंती पर व्याख्यान सम्मान और प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ.अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के तत्वाधान में बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.आशीष बहुगुणा ने डॉ.अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला व सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम में स्वागत व हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान तथा डॉ.अम्बेडकर के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पण के साथ शुरू हुआ।डॉ.अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के समन्वयक प्रो.एम.एम.सेमवाल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.राकेश डोडी को पुष्पगुच्छ,शाल व स्मृतिचिह्न देकर उनका सम्मान व स्वागत किया साथ ही विशिष्ट अतिथि डॉ.अशोक कुमार का भी स्वागत किया गया।केंद्र के समन्वयक प्रो.एम.एम.सेमवाल द्वारा कार्यक्रम में सभी अतिथियों व सभी छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने डॉ.अम्बेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला एवं भारतीय समाज में उनके योगदान को सराहा।डॉ.अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रोफेसर सेमवाल ने कहा कि अम्बेडकर संविधान निर्माता,विधिवेत,समाज सुधारक,दार्शनिक,चिंतक जैसे शीलगुण उनके व्यक्तित्व में दिखाई देते है सामजिक परिवर्तन संविधान द्वारा ही सम्भव है सामजिक न्याय व

समानता,अस्पृश्यता का अंत,सामाजिक,अर्थिक व राजनीतिक स्वतंत्रता,वंचित वर्ग व महिलाओं की शिक्षा व उनके अधिकारों का संरक्षण की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.राकेश डोडी ने अम्बेडकर की न्यायप्रियता को याद किया साथ शिक्षा की आवश्यकता व महत्व को बताया स्वयं को पहचानो।विश्वविद्यालय में वंचित वर्गों के उत्थान हेतु संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ.अशोक कुमार ने अम्बेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता बताया अम्बेडकर के जीवन में महात्मा बुद्ध के प्रभाव पर प्रकाश डाला और अपने विचार प्रकट किए।डॉ.अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेक छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।भाषण प्रतियोगिता में जितेंद्र,आकाश एवं मानसी ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में डिम्पल,शिखा पंत एवं अनूप अनुराग ने क्रमशःप्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में डॉ.प्रकाश कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। इस अवसर पर डॉ.राम कुमार साहू,डॉ. रोहित महर,डॉ.आनंद कुमार, डॉ.अरविंद सिंह,विशाल कुमार, आदित्यराज,डिम्पल,निर्भय और डॉ.अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र के छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp