Spread the love

अटल भारत सम्मान फाउंडेशन द्वारा हनुमान जयंती बैसाखी और अंबेडकर जयंती पर फ्री हेल्थ कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। गाजियाबाद 13 अप्रैल:हनुमान जन्मोत्सव,बैसाखी और भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर अटल भारत सम्मान फाउंडेशन द्वारा एक भव्य फ्री मेगा हेल्थ कैंप,ब्लड डोनेशन शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था की पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने इसका लाभ उठाया। फाउंडेशन की पैथोलॉजी लैब के माध्यम से

शुगर,हीमोग्लोबिन,कोलेस्ट्रॉल और थायरॉइड की निःशुल्क जांच की गई,जिसमें 150 लोगों ने जांच कराई।रक्तदान शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत ने अपने 49 वें रक्तदान के साथ की। इस अवसर पर कुल 18 लोगों ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और चिकित्सा विशेषज्ञों ने सहयोग दिया,जिनमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ.पी.एस.प्रजापति,राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.संजय गौड़,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ.एम.सी.शर्मा,डॉ.राजेश कुमार,डॉ.मंजू शर्मा,डॉ.उपहार शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवनिंद्र कुमार (स्वामी

दयानंद हॉस्पिटल,ब्लड बैंक) प्रमुख रहे। डॉ.इफ़ान और डॉ.कोमल (शारफसाइट आई हॉस्पिटल) की टीम ने भी अहम योगदान दिया। इस अवसर पर शालीमार गार्डन की निगम पार्षद रेखा गोस्वामी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डीआईजी कल्पना सक्सेना ने फोन के माध्यम से आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं और बताया कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलावे पर न आ सकीं। राष्ट्रीय महासचिव डॉ.बिपिन पायल ने बताया कि संस्था लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी

गाजियाबाद डॉ.अखिलेश मोहन ने आश्वासन दिया कि अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के साथ उनकी टीम हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री अनिल चौधरी,सोनिया राणावत,कामिल,एडवोकेट गीतांजलि,दिल्ली प्रदेश महासचिव सचिन कश्यप,उत्तर प्रदेश महासचिव बी.के.शुक्ला,उत्तर प्रदेश सचिव अनुराग शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। किशन पाल भरत,जो देहाती फिल्मों के हास्य कलाकार और लेखक हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर पुस्तक लिख चुके हैं,उन्होंने सभी प्रमुख अतिथियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत ने निगम पार्षद रेखा गोस्वामी को आश्वासन दिया कि यदि वे अपने लेटरहेड पर किसी जरूरतमंद की जांच के लिए अनुरोध करती हैं,तो वह जांच संस्था द्वारा निःशुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक केदारनाथ में फ्री हेल्थ कैंप और कंबल वितरण,बद्रीनाथ धाम पर चार बार शिविर,और भारत के प्रथम गांव मांडा में फ्री चिकित्सा शिविर और सेवा कार्यों का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp