प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन एवं निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों अध्यक्षों तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नियुक्त बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धीकरण नए मतदाताओं के पंजीकरण मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए के माध्यम से बूथ स्तर पर मतदाता सूची के परीक्षण एवं सत्यापन कार्य में सहयोग सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी त्रुटिरहित और सहभागी बनाने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस के देवेंद्र नौडियाल भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल भाजपा प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार भाजपा के सांसद प्रतिनिधि रामलाल नौटियाल सहित एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love