प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित ऐतिहासिक स्नान पर्व में 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते विभिन्न घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित हुआ जिसे नगर निगम हरिद्वार ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर समयबद्ध तरीके से साफ कर नया स्वच्छता कीर्तिमान स्थापित किया। नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन से वाहनों की अनुमति मिलते ही रात्रि लगभग 9 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया। अभियान के तहत विष्णु घाट अलकनंदा घाट सुभाष घाट नई घाट और मालवीय घाट सहित सभी प्रमुख स्नान स्थलों पर व्यापक सफाई कार्य किया गया। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी रात लगातार कार्य करते हुए लगभग 90 ट्रैक्टर कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। रात्रि 4 बजे तक सभी प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा हटाकर व्यापक सफाई कार्य पूरा कर लिया गया जिससे स्नान पर्व के बाद भी शहर की स्वच्छता और व्यवस्था बनी रही। स्वच्छता अभियान के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रात्रि लगभग 2 बजे स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया। अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम की समस्त स्वच्छता टीम पूरी रात मुस्तैदी के साथ कार्य में जुटी रही। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व संख्या के बावजूद निर्धारित समय में सभी प्रमुख घाटों और मार्गों की सफाई पूरी कर ली गई जो नगर निगम की सुव्यवस्थित कार्ययोजना और कर्मचारियों की अथक मेहनत का परिणाम है। नगर निगम द्वारा चलाया गया यह विशेष स्वच्छता अभियान सोमवती अमावस्या स्नान के सफल एवं स्वच्छ आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Spread the love