प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में 15/16 जून 2026 की रात कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 44 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा बरामद की। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू पुत्र मनोज निवासी झुग्गी-झोपड़ी निकट दीनदयाल पार्किंग रोड़ीबेलवाला हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामदगी 44 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा। पुलिस टीम कांस्टेबल लखन सिंह कांस्टेबल प्रकाश खनेड़ा
Spread the love