प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और अथक प्रयासों के बल पर गुम हुई चार लाख रुपये की नकद धनराशि बरामद कर दो युवकों को बड़ी राहत दिलाई। कई घंटों की गहन तलाश और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने पूरी रकम सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक मालिकों को सौंप दी। 16 जून 2026 को आकिब खान और मोहम्मद जीशान निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार पहुंचकर सूचना दी कि वे ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उन्होंने दोपहर में आईडीबीआई बैंक कोटद्वार से चार लाख रुपये नकद निकाले थे। धनराशि को एक बैग में रखकर वे मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में कहीं बैग गिर जाने से पूरी रकम गुम हो गई। सूचना मिलते ही कोटद्वार पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने युवकों से विस्तृत जानकारी लेने के बाद बैंक से धनराशि निकालने से लेकर घर की ओर जाने तक के पूरे मार्ग का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके बाद संबंधित मार्गों बाजार क्षेत्रों और आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस कर्मियों ने संभावित स्थानों पर पैदल और वाहन से लगातार तलाश अभियान चलाया। हर छोटे-बड़े सुराग पर गंभीरता से काम करते हुए पुलिस टीम ने घंटों तक खोजबीन जारी रखी। लगातार प्रयास तकनीकी विश्लेषण सूझबूझ और सतर्क कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली और गुम हुई पूरी चार लाख रुपये की धनराशि सुरक्षित बरामद कर ली गई। धनराशि बरामद होने की सूचना मिलने पर दोनों युवकों को कोतवाली बुलाया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद पूरी रकम उन्हें सकुशल सुपुर्द कर दी गई। खोई हुई रकम वापस मिलने पर दोनों युवकों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर आमजन के विश्वास को मजबूत किया है और यह साबित किया है कि समर्पण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ किया गया प्रयास लोगों को समय पर राहत दिला सकता है।
Spread the love