प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को सुगम सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपद चमोली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-07 का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा मार्ग पर संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौचर क्षेत्र में यातायात प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील गौचर मुख्य बाजार कमेड़ा क्षेत्र तथा रुद्रप्रयाग-चमोली सीमा तक पहुंचकर यातायात संचालन की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पार्किंग व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधन तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनके सुरक्षित आवागमन के लिए सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने यात्रा से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को निरंतर मॉनिटर किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार उपजिलाधिकारी अबरार अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love