प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरी तीन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में 15 जून 2026 की रात्रि थाना बुग्गावाला क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान खनन सामग्री से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां ओवरलोड पाई गईं। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन की भी पुष्टि होने पर पुलिस ने तीनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है और इसके विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीज किए गए वाहन यूके17डब्ल्यू7940 यूके17जेड5794 यूके17जेड7686 पुलिस टीम उपनिरीक्षक अरविंद भट्ट कांस्टेबल रविंद्र भंडारी
Spread the love