प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 17 जून से 20 जून 2026 तक विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जनकल्याण शिविरों में लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक आयोजित शिविरों में कुल 512 आवेदन प्राप्त हुए जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया है। वहीं 3357 क्षेत्रवासियों ने इन शिविरों में प्रतिभाग कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका लाभ उठाया। नगर निगम रुड़की में आयोजित शिविर में 23 आवेदन प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। नगर पालिका मंगलौर में 17 आवेदन, नगर पंचायत इमलीखेड़ा में 29 आवेदन तथा नगर पंचायत रामपुर में 20 आवेदन प्राप्त हुए। विधानसभा खानपुर के पंचायत भवन कोटा कल्याणपुर में 22 पंचायत भवन मेवाड़ खुर्द उर्फ नागल में 15 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार विधानसभा लक्सर के पंचायत भवन बहादरपुर खादर में 15 पंचायत भवन निरंजनपुर में 20 तथा भीकमपुर जीतपुर में 25 आवेदन प्राप्त हुए। विधानसभा खानपुर के पंचायत भवन अकोड़ा कला में 11 तथा पंचायत भवन रायसी में 19 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं विधानसभा लक्सर के पंचायत भवन मोहम्मदपुर बुजुर्ग में 22 पंचायत भवन सुल्तानपुर आदमपुर में 25 तथा पंचायत भवन मुंडाखेड़ा कला में 23 आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी शिविरों में प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आवास योजना किसान सम्मान निधि लखपति दीदी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी संचालित की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है जिसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। आयोजित शिविरों में खंड विकास अधिकारी नगर निगम नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love