प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। केन्द्र एवं उत्तराखण्ड सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे नगर पालिका परिषद नई टिहरी परिसर में जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल ने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं उपलब्धियों एवं विकासपरक गतिविधियों से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने आवेदन प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेजों तथा अन्य संबंधित विषयों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों से संबंधित स्टॉल निर्धारित समय पर स्थापित करना सुनिश्चित करें ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे जो लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं से जोड़ने में भी सहायता करेंगे। इससे पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर सरकार और जनता के बीच संवाद स्थापित करने तथा विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
Spread the love