प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशामुक्ति साइबर अपराधों की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जून 2026 को औरंगाबाद स्थित पतंजलि यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैंप में हरिद्वार पुलिस की एएनटीएफ टीम साइबर सेल एवं यातायात पुलिस द्वारा पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स एवं स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों साइबर ठगी से बचाव तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साइबर सुरक्षा विषय पर जानकारी देते हुए पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी फर्जी लिंक ओटीपी साझा करने के जोखिम सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने वाहन चलाते समय सुरक्षा उपाय अपनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स एवं स्टाफ को अपने परिवार मित्रों और रिश्तेदारों को भी नशामुक्ति साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933, साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में एएनटीएफ टीम साइबर सेल एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जागरूक करते हुए समाज में सुरक्षा, जिम्मेदारी और जागरूक नागरिकता का संदेश दिया गया।
Spread the love