Spread the love

पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही से घर से नाराज होकर गई नाबालिग बालिका को सकुशल ढ़ंढ़कर किया परिजनों के सुपुर्द

प्रदीप कुमार
पाबों-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 1जून 2025 को स्थानीय निवासी पाबों द्वारा चौकी पाबों पर सूचना दी कि एक नाबालिग लड़की फरीदाबाद से अपनी मौसी के घर आई थी व बिना किसी को बताये कहीं चली गयी है हमारे द्वारा बालिका की आस-पास काफी खोजबीन की गई लेकिन हमें कुछ पता नहीं चल पाया। इस सूचना पर चौकी पाबों पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त नाबालिग बालिका के सम्बन्ध में जानकारी जुटायी गई व पाबों से पौड़ी,कोटद्वार आदि स्थानों को जाने वाले वाहनों की सघनता से चैकिंग कर बालिका को खोजने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर की गई कुशल सुरागसी-पतारसी व वाहनों की सघन तलाशी के फलस्परूप उक्त नाबालिग लड़की को कोटद्वार जाने वाले मार्ग पर ग्राम मासो के पास एक वाहन में बैठकर कोटद्वार जाते हुए सकुशल बरामद किया गया।नाबालिग बालिका से उसके परिजनों के समक्ष जानकारी की गई जिसमें बालिका द्वारा बताया गया कि वह सुबह अपनी मौसी के घर से नाराज होकर अपने घर फरीदाबाद जा रही थी इस सम्बन्ध मेरे द्वारा घरवालों को जानकारी नहीं दी थी।नाबालिग बालिका की उसके परिजनों के समक्ष काउंसलिंग कर बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp