प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्तरीय मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) द्वारा राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य संभावित आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के मध्य समन्वय की समीक्षा तथा राज्य और जनपद स्तर पर आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की तैयारियों का आकलन करना रहा। सम्मेलन के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल में मानसून के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों एवं संभावित आपदा परिदृश्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में घनसाली और देवप्रयाग क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-7 नरेंद्रनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 कांडीसौड़ तथा सियांसू क्षेत्र में संभावित भूस्खलन की घटनाओं के साथ ही देवप्रयाग संगम एवं मुनि की रेती क्षेत्र में डूबने की घटनाओं से निपटने के लिए की गई तैयारियों और विभागीय समन्वय की जानकारी साझा की गई। बैठक में बताया गया कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रभावी और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आगामी 27 जून को टेबल टॉप अभ्यास तथा 29 जून को जनपद स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इन अभ्यासों के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों की प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सम्मेलन में जनपद टिहरी गढ़वाल की ओर से अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी लोक निर्माण विभाग पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क और तैयार रहने पर विशेष जोर दिया गया।
Spread the love