प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जौनपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान रात्रि प्रवास कर स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय मुद्दों विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने देवलसारी स्थित प्राचीन कोणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने तेवा बंगसील ओन्तण बुडकोट पुजाल्डी और मोलघार सहित विभिन्न गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र में संचालित होमस्टे योजनाओं की जानकारी लेते हुए लाभार्थियों से बातचीत की तथा पर्यटन गतिविधियों और आजीविका संवर्धन की संभावनाओं पर चर्चा की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष थत्यूड़-देवलसारी एवं थत्यूड़-किन्सू मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत एवं डामरीकरण नागटिब्बा-देवलसारी पैदल ट्रैक के सुधार देवलसारी मंदिर तक पहुंच मार्ग के निर्माण, गांवों को जोड़ने वाले पैदल एवं संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण तथा ककूड़-सिर्वा मोटर मार्ग की मरम्मत एवं नाली निर्माण की मांग रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत खुशी स्वायत्त सहकारिता खेड़ा में स्थापित फूड बैंक का उद्घाटन भी किया। उन्होंने परियोजना से जुड़े कार्यों की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को इससे मिलने वाले लाभों पर चर्चा की। ग्राम पंचायत ठिक्क में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से किन्सू उडारसू एवं दुगड्डा तोकों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने विद्यालय को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग भी उनके समक्ष रखी जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने धनोल्टी एवं कद्दूखाल में निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख जौनपुर सीता पंवार जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस.एस.राणा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ राजेन्द्र कुमार टम्टा क्षेत्र पंचायत सदस्य केसर सिंह एवं अनीस कुमार ग्राम प्रधान शांति प्रसाद गौड़ गीता देवी गजेन्द्र रतूड़ी सामाजिक कार्यकर्ता सोमवारी लाल नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love