प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत 22 सांस्कृतिक दल सक्रिय रूप से जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को नई गति मिल रही है। सांस्कृतिक दल अपनी प्रभावशाली और रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया उसके महत्व और लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के बारे में जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रमों के दौरान लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने त्रुटियों में संशोधन कराने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा नए पात्र नागरिकों का मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने संबंधी जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रत्येक पात्र नागरिक से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की जा रही है। जनजागरूकता कार्यक्रमों में बताया जा रहा है कि 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और सत्यापन कार्य कर रहे हैं। इस अवधि में नए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने आवश्यक संशोधन करने तथा निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए आवश्यक सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस चरण में मतदाताओं से किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्राप्त नहीं किए जाएंगे। सांस्कृतिक दलों द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वे बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्रों को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर समय पर उपलब्ध कराएं ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके और कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा निर्वाचक नामावली को अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा जबकि प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 15 सितम्बर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा अपने क्षेत्र के बीएलओ को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
Spread the love