प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में गौरव और सम्मान का माहौल उस समय देखने को मिला जब उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्यों के आधार पर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उन्हें तीसरा स्टार लगाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएसपी सर्वेश पंवार ने जयपाल सिंह चौहान के अब तक के सेवाकाल और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी की मेहनत समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरीक्षक के रूप में भी जयपाल सिंह चौहान पूरी निष्ठा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पदोन्नति समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी जयपाल सिंह चौहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि उनकी पदोन्नति विभाग के अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है जो कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद जयपाल सिंह चौहान ने विभागीय नेतृत्व और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे तथा जनता की सेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
