प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत की अध्यक्षता में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान पेंशन से संबंधित एक शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिकायत का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए जहां आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने योजनाओं की पात्रता आवेदन प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभों के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील भी की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किरण नौटियाल जिला पंचायत सदस्य सम्पत्त सिंह नेगी मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्राची सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Spread the love