प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में संचालित विभिन्न अवस्थापना विकास कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्यों की प्रगति गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंभ मेला-2027 से जुड़े सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के साथ थर्ड पार्टी गुणवत्ता परीक्षण भी कराया जाए। यदि किसी स्तर पर कोई कमी सामने आती है तो उसका तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुंभ मेला जैसे विश्वस्तरीय आयोजन से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं और संत समाज को बेहतर एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। मंडलायुक्त ने बैरागी कैंप क्षेत्र का निरीक्षण कर आगामी कुंभ मेले के दौरान स्थापित होने वाले शिविरों के लिए की जा रही पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने 526.81 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 1500 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक दो ट्यूबवेल तथा पंप हाउस निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं संत समाज को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। इसके बाद मंडलायुक्त ने बजरीवाला क्षेत्र में ट्यूबवेल स्थापना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा अस्थायी पेयजल लाइनों को बिछाने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत और निर्बाध बनाए रखने के लिए सभी कार्य निर्धारित योजना के अनुरूप पूरे किए जाएं। मंडलायुक्त ने दक्षद्वीप क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल और इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाई जा रही सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही दक्षद्वीप क्षेत्र में प्रस्तावित अस्थायी पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर वहां की तैयारियों और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेला-2027 के दौरान यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं के आवागमन पेयजल पार्किंग सड़क पुल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन की सफलता के लिए प्रत्येक छोटी-बड़ी व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा कार्यों की प्रगति में आने वाली किसी भी बाधा का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love