Spread the love

प्रदीप कुमार
धुमाकोट-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। थाना धुमाकोट क्षेत्र में शराब के नशे में आपस में मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 19 जून 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम डूंगरी मल्ली निवासी बलराम शर्मा शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना धुमाकोट से अपर उपनिरीक्षक हेमराज पंवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर पाया गया कि व्रिजेश शर्मा और बलराम शर्मा दोनों शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे थे तथा एक-दूसरे पर हमला करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं माने और लगातार उत्पात मचाते रहे। उनके आचरण से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए दोनों सगे भाई ग्राम डूंगरी मल्ली थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं। इनमें व्रिजेश शर्मा (36 वर्ष) और बलराम शर्मा (30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमराज पंवार आरक्षी प्रवेश कुमार आरक्षी विनीत कुमार तथा होमगार्ड पवन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp