Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी में NEET-UG 2026 परीक्षा के सफल निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने भागीरथीपुरम स्थित हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र में की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सुरक्षा प्रबंध पेयजल विद्युत आपूर्ति शौचालय बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता निष्पक्षता एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सुरक्षा प्रोटोकॉल तथा परीक्षा संचालन से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने और परीक्षा अवधि के दौरान सतर्कता बनाए रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp