प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के एक निवासी ने 18 जून 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अब्दुल रहीम उर्फ छोटा उर्फ छोटू पुत्र तहसीन निवासी ग्राम हलजौरा थाना भगवानपुर ने दुष्कर्म किया है। शिकायत प्राप्त होने के बाद भगवानपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी भगवानपुर तथा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 जून 2026 को आरोपी अब्दुल रहीम उर्फ छोटा उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी: अब्दुल रहीम उर्फ छोटा उर्फ छोटू पुत्र तहसीन निवासी ग्राम हलजौरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम: महिला उपनिरीक्षक प्रियंका इजराल अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान आरक्षी राकेश कुमार
Spread the love