प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सैनिक सम्मेलन के उपरांत माह मई की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव एसपी सिटी अभय सिंह एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी तथा थाना एवं कोतवाली प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में माह मई के दौरान जनपद में घटित अपराधों उनके खुलासों लंबित विवेचनाओं गंभीर अपराधों चारधाम यात्रा पुलिस भवनों के निर्माण कार्यों सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने बच्चा चोरी के तीनों चर्चित मामलों के सफल खुलासे और बच्चों की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीमों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की और बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर से भी जनपद पुलिस के कार्यों की सराहना की गई है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कम उम्र के युवाओं द्वारा गैंग बनाकर क्षेत्र में उत्पात मचाने की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए और ऐसे युवाओं को सही दिशा में लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर धौंस दिखाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और दबंगई दिखाने वाले तत्वों पर कानून का कठोर प्रहार किया जाएगा। आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने सभी अधिकारियों को समय रहते आवश्यक निर्माण और मरम्मत कार्य पूर्ण कराने जरूरी उपकरणों एवं संसाधनों की मांग समय पर भेजने तथा यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित अभियानों में हरिद्वार पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा है लेकिन इसमें और अधिक सक्रियता लाने की आवश्यकता है। बैठक में डायल-112 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने ऑनलाइन शिकायतों को गंभीरता से लेने तथा छोटी सूचना को भी नजरअंदाज न करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि समय पर कार्रवाई कई बड़ी घटनाओं को रोक सकती है। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में पीड़िताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी फायर स्टेशनों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैंकों व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सर्राफा बाजारों का नियमित निरीक्षण करने सत्यापन अभियान को लगातार जारी रखने तथा शाम के समय पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय अपराधों की रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में लंबित मुकदमों और विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने सर्किल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे साप्ताहिक समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की निगरानी करें तथा लापरवाही बरतने वाले विवेचना अधिकारियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
Spread the love