Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 40 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 जून 2026 को क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान वाटर वर्क्स कॉलोनी क्षेत्र में छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय सीताराम निवासी कालू की चौकी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर तथा मूल निवासी ग्राम महेशपुर थाना सलिया जिला औरंगाबाद बिहार बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय सीताराम निवासी कालू की चौकी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार। मूल निवासी ग्राम महेशपुर थाना सलिया जिला औरंगाबाद बिहार। बरामदगी 40 पव्वे (टेट्रा पैक) देशी शराब माल्टा मार्का। पुलिस टीम कांस्टेबल अमित चौधरी कांस्टेबल दिग्पाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp