प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 48 पैकेट देशी शराब माल्टा मार्का के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को दवा चौक के पास से पकड़ा गया। 20 जून 2026 को सिडकुल पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दवा चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई जिसके कब्जे से 48 पैकेट देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेंद्र पुत्र तेजपाल निवासी जसवंतपुर लुकादड़ी नजीबाबाद जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान पता पाल मार्केट शनिदेव मंदिर के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल बताया। बरामद शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी सुरेंद्र पुत्र तेजपाल निवासी नजीबाबाद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी पाल मार्केट रोशनाबाद हरिद्वार। बरामदगी 48 पैकेट देशी शराब माल्टा मार्का। पुलिस टीम कांस्टेबल विनोद डोबाल कांस्टेबल रिपेन्द्र कैन्तुरा
Spread the love