प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) रविवार को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा निगरानी अभ्यर्थियों की सुविधा तथा परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। जनपद में परीक्षा के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए थे जिनमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पौड़ी और राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी शामिल रहे। दोनों केंद्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई और सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पौड़ी में कुल 222 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 184 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 38 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में पंजीकृत 216 अभ्यर्थियों में से 191 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षा केंद्रों को मिलाकर कुल 438 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 375 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 63 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जनपद में कुल उपस्थिति लगभग 86 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन सुरक्षा जांच तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराई गईं। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
Spread the love