प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश देश में लगातार हो रहे प्रश्नपत्र लीक सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय जोरदार नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर समस्याओं को हल करने की मांग की है। गुरुवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने तहसील जखोली में लगातार प्रश्नपत्र लीक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ सहित बढ़ती मंहगाई भ्रष्टाचार सहित कई समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी जखोली के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कर समस्याओं को हल करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि आज युवा शिक्षा ग्रहण कर वर्षों की कठिन मेहनत और अथक परिश्रम के बावजूद प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार प्रश्नपत्र लीक परीक्षाओं के रद्द होने भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब तथा नकल माफिया के सक्रिय नेटवर्क के कारण निराशा और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। देश में नीट एनटीए सीबीएसई सहित अन्य भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं से जुड़े विवादों ने युवाओं का विश्वास कमजोर कर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय कर रही है। इससे युवा आत्महत्या कर रहे हैं। यह घटना केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं बल्कि उस तनाव अनिश्चितता और निराशा का प्रतीक है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में प्रश्नपत्र लीक एवं भर्ती घोटालों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच करने नकल माफिया और संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली को पारदर्शी विश्वसनीय व जवाबदेह बनाये जाने लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने प्रतियोगी परीक्षार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श के लिए विशेष व्यवस्था करने परीक्षा प्रणाली में बार-बार उत्पन्न होने वाली अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने युवाओं के भविष्य और विश्वास की रक्षा के लिए एक प्रभावी एवं स्थायी राष्ट्रीय नीति बनाये जाने सहित छात्रों और युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालने के संगीन घटनाक्रम के चलते केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफे व बर्खास्त करने की मांग की है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार जिपंस घ्यालू लाल पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सकलानी भगत सिंह पुण्डीर व्यापार संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन नैथानी हयात सिंह राणा पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह रौतेला प्रधान नरेन्द्र सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Spread the love