प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नारायणबगड़ क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण ग्राम देवकसल्ला से भारी मात्रा में मलबा मुख्य बाजार में पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं तथा राहत बचाव और सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। त्वरित कार्रवाई के चलते घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे हुई अतिवृष्टि के कारण आए मलबे से नारायणबगड़ मुख्य बाजार का एक हिस्सा प्रभावित हुआ। मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़े कुछ दोपहिया और चौपहिया वाहनों में मलबा भर गया जबकि कई दुकानों में पानी और मलबा घुस गया। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित कर राहत एवं सफाई अभियान शुरू कर दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रभावित निजी और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कृषि भूमि फसलों और अन्य परिसंपत्तियों को हुई क्षति का सर्वेक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एसडीआरएफ पुलिस वन विभाग लोक निर्माण विभाग राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें राहत एवं पुनर्स्थापन कार्य में लगातार जुटी हुई हैं। जेसीबी मशीनों की सहायता से मुख्य मार्गों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है जिससे यातायात और जनजीवन को जल्द सामान्य बनाया जा सके। अतिवृष्टि के कारण पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थी जिसे बहाल करने के लिए संबंधित विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सुचारु बनी हुई है। जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही से बचें अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन राहत एवं पुनर्स्थापन से जुड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर लगातार कर रहा है।
Spread the love