Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम ने लगातार दबिश और तलाश अभियान चलाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिब्बू उर्फ शिवकुमार पुत्र जोगेन्द्र निवासी ग्राम नाथूखेड़ी थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक नीलम कांस्टेबल जफर होमगार्ड सुमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp