प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में टिहरी पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वांछित एक महिला वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जारी गैर जमानती वारंट की तामील के दौरान पुलिस टीम ने लगभग 35 वर्षीय महिला वारंटी निवासी नैनबाग कोतवाली कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल को थाना कनखल जनपद हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद महिला वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। टिहरी पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालयों से जारी वारंटों की प्रभावी तामील सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार वारंटियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।
Spread the love