Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव में फायरिंग कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास आरोपी को भारी पड़ गया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम लिब्बरहेड़ी निवासी विकुल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने उसके चचेरे भाई मोहित पर जान से मारने की नीयत से देशी तमंचे से फायर किया जिससे वह घायल हो गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित एक आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंवरपाल पुत्र चौहल सिंह निवासी ग्राम लिब्बरहेड़ी थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मनोज कठैत हेड कांस्टेबल विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp