Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी सट्टा पर्ची गत्ते का टुकड़ा और एक पेन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 जून 2026 को नगर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पंचपुरी टेंपो स्टैंड झुग्गी-झोपड़ी रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक युवक को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार पुत्र काली चरण निवासी निहाज बस्ती पुरानी माता होली मोहल्ला थाना पोंटी नगर जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी निकट पंचपुरी टेंपो स्टैंड झुग्गी-झोपड़ी रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार‌ उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,250 रुपये नगद एक सट्टा पर्ची एक गत्ते का टुकड़ा तथा एक पेन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक संदीप वर्मा हेड कांस्टेबल संजयपाल कांस्टेबल राकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp